युवती ने की सुसाइड की कोशिश, रंगई पुल से कूदी:युवक ने बचाई जान, लड़की बोलती रही- मुझे मर जाने दो

विदिशा में शनिवार को रंगई पुल से एक युवती ने नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घाट पर मौजूद एक युवक ने युवती की जान बचा ली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक बाढ़ वाले मंदिर पर मौजूद युवक उदय मालवीय ने युवती को कूदते हुए देख लिया। उसने नदी में छलांग लगाते हुए, युवती को नदी के बाहर ले आया। एम्बुलेंस के जरिए लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी पहुंचे और उन्होंने लड़की की जान बचाने पर युवक की तारीफ की और उसे अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। युवती कह रही थीं- मुझे मर जाने दो उदय मालवीय ने बताया कि वह बाढ़ वाले गणेश मंदिर के यहां खड़ा था तभी पुल से एक लड़की ने छलांग लगा दी। वह दौड़ लगाकर नदी में गया और उस लड़की को बचाकर लाया। इस दौरान लड़की बार-बार कह रही थी कि ‘मुझे मर जाने दो’। लड़की ने युवक को बताया कि उसने कोई गोली खाई है, जिसके बाद तत्काल युवती को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रेम प्रसंग में सुसाइड की कोशिश युवती ने बातचीत के दौरान बताया कि वह किसी लड़के से प्यार करती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि, लड़की के घर वाले नहीं मान रहे थे और आज लड़के ने भी शादी से मना कर दिया तो इसी बात से दुखी होकर लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। सिविल लाइन थाना प्रभारी शहबाज खान ने बताया कि युवती डिप्रेशन में है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *