वृद्धा को दामाद ने पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

गढ़वा| बरडीहा के सलगा गांव निवासी 65 वर्षीय जगती देवी पति रामधनी रजवार को उसके दामाद ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में घायल जगती देवी ने बताया कि उसकी बेटी रिपनी देवी की शादी बरडीहा थाना क्षेत्र के जिका गांव में रमेश रजवार से हुई है। रिपनी को तीन संतान हैं। लेकिन तीन माह पहले रमेश रजवार व रिपनी देवी में झगड़ा हुआ और रिपनी देवी ने अपने दो बच्चों को लेकर सलगा गांव में अपनी मां जगती देवी के पास आकर रह रही है। सोमवार को जगती देवी गांव में ही दूध बेचकर घर लौट रही थी। तब ही सलगा गांव में ही उसका दामाद ने रास्ते में पकड़ लिया और जगती देवी को यह कह कर डंडे से पीटने लगा कि बेटी को अपने घर में क्यों रखी हो। इस घटना में जगती देवी के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोट लगी है। इस घटना को लेकर जगती देवी बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *