हनुमानगढ़ में 4600 लीटर लाहन व 10 कच्ची भट्ठियां नष्ट:आबकारी विभाग ने विशेष अभियान में की कार्रवाई, 2 मामलें दर्ज

हनुमानगढ़ में आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई स्थानों पर दबिश दी। इन कार्रवाइयों में 4600 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) और 10 कच्ची भट्ठियां नष्ट की गईं। विभाग ने इस दौरान 2 मामले भी दर्ज किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि विभाग की टीम ने गांव गंगागढ़, गंगाघाट, देबूघाट, अमरपुरा थेड़ी, टिब्बी, तलवाड़ा झील, मेहरवाला, पीरकामड़िया, 22 एजी, भाकरांवाली और रावतसर सहित विभिन्न जगहों पर दबिश दी। पटावरी ने जानकारी दी कि कच्ची शराब और भट्ठियां नष्ट करने का यह विशेष अभियान 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 27 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
अब तक की कार्रवाई में कुल 9700 लीटर लाहन और 18 कच्ची भट्ठियां नष्ट की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह अभियान हथकढ़ शराब के उत्पादन और बिक्री की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *