भास्कर न्यूज | केतार बांसडीह गांव में आयोजित शहीद भगत सिंह कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जतरो की टीम ने मकरी टीम को हराकर मुकाबला जीत लिया है। मकरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए जतरो कि टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 98 रन बनाया जवाबी पारी खेलने उतरी मकरी की टीम ने 13 ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जतरो टीम के गोलू पांडे को मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 10051 रू और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 7151 रू नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा कि कमी नहीं है, जरूरत है इनकी प्रतिभा को निखारने की। उन्होंने कहा की खेल में हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ियों को अपने टैलेंट के साथ पुरी जोश और जज्बे के साथ खेलना चाहिए। बांसडीह गांव के ग्रामीणों और आयोजन समिति ने विधायक से खेल मैदान का निर्माण कराने कि मांग किया। इस मौके पर झामुमो नेता ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव, मुखिया प्रतिनिधि कलेंदर पासवान, आयोजनकर्ता राकेश पासवान, संजय वर्मा, डॉ मंटू गुप्ता, अजय कुमार, सतेन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र राम, एके मोर्या, लव वर्मा, देव ठाकुर, पवन सिंह, आनंद गुप्ता, विशमहर यादव, इंद्रजीत विश्वकर्मा, अमरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। एनाम खान | गढ़वा जनवरी माह के 13 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक जिले के सहायक अध्यापकों का दिसंबर माह के मानदेय भुगतान नहीं हुई है। ऐसे में जिले के सहायक अध्यापकों का मकर संक्रांति का त्योहार फीका रहेगा। इस संबंध में सहायक अध्यापकों का कहना है कि उन्हें मानदेय के रूप में अल्प राशि मिलती है। लेकिन वह भी राशि समय से नहीं मिलने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सहायक अध्यापकों ने कहा कि 14 जनवरी को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति का त्योहार मनाई जाएगी। लेकिन आज 13 जनवरी की शाम तक सहायक अध्यापकों का दिसंबर माह के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाई है। ऐसे में मकर संक्रांति का त्योहार उनके लिए फीका रहेगा। उन्होंने कहा कि मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण वे लोग मकर संक्रांति से संबंधित कोई भी सामान की खरीदारी नहीं कर पाए हैं। इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सहायक अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, मुमताज अंसारी, जावेद अहमद, कृष्ण कुमार, उदय कुमार, संजय कुमार आदि ने कहा कि सरकार को सहायक अध्यापकों का मानदेय समय पर भुगतान करना चाहिए। ताकि सहायक अध्यापकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सहायक अध्यापिका नीलम कुमारी, शबनम खातून, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी व आरती कुमारी आदि ने कहा कि विभाग के द्वारा यदि मंगलवार को भी सहायक अध्यापकों के दिसंबर माह का मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा तो सहायक अध्यापकों को काफी राहत मिलेगी।


