शहीद बनिहार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, विकास कार्यों की हुई घोषणाएं

भास्कर न्यूज | खरौंधी सोमवार को शहीद बनिहार दिवस के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के कूपा पंचायत स्थित भूईया टोली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 14 जनवरी 2010 में बिहार से धान की कटनी कर अपने गांव कूपा लौट रहे 30 बनिहार केतार के भगवान घाटी हादसे में शहीद हो गए थे। विधायक अनंत प्रताप देव ने बनिहारों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने कहा कि यह आयोजन राजनीति से प्रेरित नहीं है। बल्कि शहीद परिवारों के दुख-दर्द को साझा करने और उनके लिए ठोस कदम उठाने का प्रयास है। विधायक अनंत प्रताप देव ने परिजनों के घर जाकर उनकी समस्याओं को समझा है और समाधान का भरोसा दिया है। कूपा गांव में सड़क निर्माण और बाबा तुलसी के चबूतरे का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं, जैसे मइयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, बिजली बिल माफी, और किसानों के कर्ज माफी जैसी योजनाओं को तेजी से लागू किया गया है। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संगीता देवी, मिथलेश राम, लल्लू राम, हिफाजत अंसारी, बिनोद यादव, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, श्यामसुंदर राम, बसंत यादव, प्रमोद राम, पूर्णिमा देवी, सशि पासवान, अशोक ठाकुर, पवन सिंह, दीपक वर्मा, नागेंद्र यादव, विजय मेहता अ​ादि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *