अनूपपुर जिले में 20 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं।
राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह 12 दिसंबर को शुकुलपुरा में रहने वाली बड़ी मां के यहां गई थी। शुक्रवार को घर लौट रही थी, तभी दोपहर में नदी के पास सुनसान जगह में उसे गांव का गोलू उर्फ सुनील पनिका नाम का युवक मिला। पहले उसने जबरदस्ती की। इसके बाद उसके दो साथियों ने ज्यादती की। युवती का कहना है कि वह सुनील को पहचानती थी, लेकिन बाकी दो लोग कौन थे, वह नहीं जानती। युवती ने मामले की शिकायत शुक्रवार को ही परिजनों के साथ थाने पहुंचकर कर दी थी, लेकिन मेडिकल टेस्ट आदि कार्रवाई के कारण पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई जगह दबिश भी दी है।


