मौसम का हाल:रायपुर में जनवरी का औसत न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री, 13 दिन उतार-चढ़ाव हुए, फिर भी अब तक औसत के बराबर ही पड़ी ठंड

राजधानी रायपुर में जनवरी में रात का औसत तापमान 13.9 डिग्री है। पिछले 13 दिनों में मौसम कभी ठंडा रहा तो कभी गर्म रहा। तापमान में भी उतार-चढ़ा रहा। इस दौरान पिछले दो सप्ताह का तापमान औसत तापमान 14 डिग्री के बराबर रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी तक राजधानी में सामान्य ठंड पड़ी है। पिछले दो दिनों से रात तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को भी यही स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। महीने के शुरुआत पांच दिन काफी ठंड रहे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंच गया था। पारा कई इलाकों में सामान्य से 9 डिग्री तक नीचे रहा। 6 जनवरी से तापमान में वृद्धि शुरू हुई। 7 जनवरी को पारा थोड़ा चढ़ा। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 11 जनवरी तक ठंड रही। 12 जनवरी से तापमान में वृद्धि हुई और 13 जनवरी सोमवार को राजधानी में पारा 17 डिग्री तक पहुंच गया। इस तरह पूरे दो सप्ताह मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। इस वजह से पिछले 13 दिन का औसत तापमान रायपुर के औसत के बराबर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि महीने के शुुरुआत में लगातार उत्तरी हवा का आना जारी था। बीच में हवा की दिशा में थोड़ी बदलाव हुई। इस वजह से तापमान में वृद्धि हो गई। रविवार से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश होने लगी है। वातावरण में नमी के कारण रायपुर में भी दिन का तापमान कम हो गया और रात के तापमान में वृद्धि हुई। इस वजह से अभी पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। आज भी रहेंगे हल्के बादल राजधानी में सोमवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल रहे। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। बादल की वजह से दोपहर में हल्की ठंड रही। हालांकि नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। रात में ठंड थोड़ी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी राजधानी में ऐसा ही मौसम रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *