कोसरिया पटेल समाज ने मनाई मां शाकंभरी जयंती

भास्कर न्यूज | धनेलीकन्हार ग्राम भैराडीह में कोसरिया पटेल समाज ने समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी जंयती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशा राम नेताम थे। अध्यक्षता समाज प्रमुख मोतीराम पटेल ने की। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीराम नाग, भाजपा मंडल महामंत्री लोकेश्वर सेन, पूर्व मंडल महामंत्री तिलक नाग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमलाल गढि़या, पूर्वमंडल अध्यक्ष सितंबर कावड़े थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां शाकम्बरी, मां सरस्वती, प्रभु श्रीराम के छायाचित्र की पूजा अर्चना के साथ किया गया। समाजजनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के विधायक आशाराम नेताम ने कहा समाज में एकजुटता से रहनी है, क्योंकि हमें समाज में जीना व मरना है। आज समाज में कुछ लोग पढ़ें लिखे होने के बावजूद समाज को कमजोर करने में लगे। समाज से ही हमारी पहचान है। उन्होंने युवाओं को कहा समाजजनों के साथ बैठकर समाज के नीति-नियमों की जानकारी रखें। आज महिलाएं ही घर परिवार का बचाकर संजोकर रख रही। उन्होंने युवाओं में नशापान के बढ़ती रुझान पर चिंता व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा मां शाकंभरी देवी मरार समाज की इष्टदेवी है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा मंडावी, जनपद सदस्य राम नेताम, भूतपूर्व सरपंच नशीराम नेताम, उपसरपंच मनराखन पटेल, दुर्गाप्रसाद नेताम, सचिव अजय पटेल, ग्राम पटेल ठाकुर राम नेताम, कृष्णा पटेल उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *