बंडामुंडा | बिसरा प्रखंड के भालूलता में रविवार की रात 11 बजे जंगल से निकलकर हाथी रेलवे ट्रैक पर आए। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और वन विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान अप और डाउन पर ट्रेनों की चाल कुछ घंटों के थम सी गई। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने हाथी को रेल ट्रैक से दूर जंगल के तरफ खदेड़ा। इस दौरान वन विभाग ने ट्रेनों की गति को कम करने के लिए निर्देश दिए। जिस कारण सोमवार की सुबह करीब पांच बजे तक जराईकेला से बंडामुंडा के बीच सभी यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों को 40 किलोमीटर प्रति घंटा धीमी गति से चलाया गया। उल्लेखनीय है कि भालूलता, जराईकेला व बंडामुंडा जैसे आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।


