डीडवाना झील क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान:राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर पर्यटन कॉनक्लेव

डीडवाना में बुधवार को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक पर्यटन कॉनक्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘2 सालः नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर ‘हवेलियों से हरियाली तक’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ‘एक जिला-एक पर्यटन स्थल’ के रूप में चिह्नित डीडवाना झील में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। उपखंड प्रशासन के सहयोग से अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर झील क्षेत्र को स्वच्छ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाकर स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने आमजन से भी सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक बाबूलाल, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक योगेश त्रिपाठी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरेंद्र बेनीवाल, जिला खेल विभाग से मुकेश राठौड़ और जिला सांख्यिकी कार्यालय से योगेश ज्यानी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *