नूंह में बाइक को टक्कर मारने वाला ड्राइवर अरेस्ट:बोलेरो ने मारी थी बाइक को टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हुई

नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अड़बर में 22 दिसंबर को हुए सड़क हादसे का मुख्य आरोपी बोलेरो ड्राइवर कर्म इलाही निवासी नीमली बास धोलेट, राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बोलेरो ड्राइवर घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया था। यह हादसा नूंह-होडल रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां राजस्थान नंबर की एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार परिवार के तीन सदस्य, एक युवक, उसकी मां और दादी की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें लगातार छानबीन के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को नूंह से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नीमली बास धौलेट जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला कर्म इलाही है। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी घटना मृतकों की पहचान गांव अडबर निवासी साकिफ (15), आसीनी (लगभग 70–72 वर्ष) और निजरबी (45) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *