कवर्धा| कबीरधाम जिले में दिव्यांगजनों के जीवन को नई दिशा देने की पहल की गई। सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चौबी सौंपकर 40 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण किया। यह वितरण सीएसआर मद से किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल, सुलभ और आत्मनिर्भर बनाना है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह स्कूटी न केवल उनकी भौतिक कठिनाइयों को कम करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को भी बढ़ावा देगी। यह स्कूटी दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाएगी।


