बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का विरोध:सीकर में युवाओं की आक्रोश रैली,बोले-हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में आज सीकर में सर्व समाज के युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। यह आक्रोश रैली सीकर के एसके स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर युवाओं ने सीकर एसडीएम निखिल कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भी सौंपा। रैली में शामिल सुमित जोशी ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर संयोजित तरीके से लगातार हिंसा की जा रही है। वहां हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है जो एक गंभीर मानवीय संकट रूप ले चुका है। वहां के ग्रामीण एरिया में तो हिंदू परिवारों को घरों से निकलने पर भी मजबूर किया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदू बस्तियों पर हमले हो रहे हैं। इस्कॉन जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थाओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनके अनुयायी और संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। दुर्गा पूजा जैसे पवित्र त्योहार के दौरान पंडाल में तोड़फोड़ और मूर्तियों का विखंडन वहां के लिए एक नियमित घटना बन चुकी है। ऐसे में भारत सरकार,संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के जरिए बांग्लादेश पर दबाव बनाए कि वह अपने संविधान के अनुरूप अल्पसंख्यकों की रक्षा करें। यदि हिंसा नहीं रुकती है तो पीड़ित हिंदुओं के लिए सुरक्षित आश्रय और सहायता सुनिश्चित की जाए। हिंदुओं पर हमला करने वाले कट्टरपंथी समूहों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *