बांग्लादेश का पुतला बनाकर जूते मारे आग लगाई:रायसेन में हिंदू युवक की हत्या पर विहिप का प्रदर्शन; सामग्री न भेजने की मांग

रायसेन के सागर तिराहे पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों ने बांग्लादेश का पुतला जलाया और नारेबाजी की, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन से पहले उसे चप्पलों और जूतों से पीटा, फिर आग के हवाले कर दिया। हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला मंत्री बद्री प्रसाद पाराशर ने बताया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से इन घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संगठनों ने यह भी मांग की कि बांग्लादेश को भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री बंद की जाए। प्रदर्शन के दौरान सागर तिराहे पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी होने पर भी हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या हो जाती है, लेकिन रायसेन में ऐसे ‘आतंकियों’ का पुतला दहन करने पर उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड तैनात की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *