बालोद। जिले के 143 केंद्रों में 14 नवंबर से 13 जनवरी तक एक लाख 32 हजार 661 किसान समर्थन मूल्य पर 63 लाख 20 हजार 564.40 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें से 38 लाख 37 हजार 989 क्विंटल का उठाव हो चुका है। 24 लाख 82 हजार 575 क्विंटल धान केंद्रों में जाम है। कुल एक लाख 54 हजार 218 किसान पंजीकृत है। जिसमें 21 हजार 557 किसानों को एक बार भी टोकन जारी नहीं हो पाया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अफसर सी रावटे ने बताया कि 24 जनवरी तक के लिए किसानों को टोकन जारी हो चुका है।


