भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सवाई माधोपुर पहुंचे:प्रदेश महामंत्री बोले, मुख्यमंत्री हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रहे हैं काम

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर की बैठक में शिरकत की। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बैठक को प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री जगदीश अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष लाल चंद गौतम, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित लकवाल, एससी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू जाटव मंचासीन रहे। प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कुश्तला टोल पर जाकर प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल का स्वागत और अभिनंदन किया। जिस बाद जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो गया है। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसी के साथ ही 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। यह बोले, प्रदेश महामंत्री मेघवाल प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई गई है। मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। दूसरे के लिए कार्य करने वाला कार्यकर्ता केवल भाजपा में है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस एवं राज्य भर में चल रहे विकास रथों का समापन भी है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़,मीरा सैनी, जिला मंत्री गंगा शंकर गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीणा,शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन,बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, कुंडेरा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, रामपाल बालोत, सतीश शर्मा, देवेंद्रमोहन गौतम, शुभम भारद्वाज, खेमराज महावर, संजय सिकरवार, बनवारी बंसल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *