अनूपपुर जिले के कोतमा स्थित शासकीय महाराजा मार्तंड कॉलेज की छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें 2 छात्राएं और एक महिला प्रोफेसर घायल हुई हैं। कॉलेज प्रबंधन ने घायल छात्रा खुशी नामदेव को इलाज के लिए कोतमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं कॉलेज छात्रों ने मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। मामले में प्रभारी प्राचार्य वीके सोनवानी ने बताया कि छात्राएं बॉटनी लैब की तरफ जा रही थीं, उसी गैलरी में मधुमक्खियों के छत्ते हैं। उन्हीं छत्तों में से मधुमक्खियों ने दो छात्राओं पर हमला कर दिया।


