कलेक्‍ट्रेट परिसर में लगी प्रदर्शनी:सरकार के एक साल के कार्यों को दर्शाया

कलेक्‍ट्रेट परिसर में शनिवार को प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्‍टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने इस प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद कलेक्‍टर ने प्रदर्शनी अवलोकन किया और देखा कि प्रदेश सरकार ने जनहित में क्‍या-क्या कार्य किए हैं। कलेक्टर ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन कलेक्टर इस प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आम लोगों को इस प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रदर्शनी बहुत उपयोगी है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की 1 साल की उपलब्धियां, योजनाओं, नवाचारों को अच्छी तरह से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 14 से 26 दिसंबर तक लगी रहेगी। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जन कल्याण पर्व के तहत आयोजन दरअसल,मध्‍य प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक जनकल्‍याण पर्व मनाया जा रहा है। इसके माध्‍यम से शासन की 76 योजनाएं जन-जन तक शिविरों और डोर टू डोर सर्वे के माध्‍यम से पहुंचाई जा रहीं हैं। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को समस्याएं सुनी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *