जशपुर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती:बिना हेलमेट-सीटबेल्ट पर कार्रवाई, शराब पीकर ड्राइविंग पर ज़ीरो टॉलरेंस

जशपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में बिना हेलमेट और सीटबेल्ट के वाहन चलाने वालों पर चालान काटने की सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जिलेभर में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि लोगों की जान की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूलों के पास मादक पदार्थ बेचने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में यदि कोई भी मादक पदार्थ बेचते हुए पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दिशा में प्रशासन और पुलिस विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से पुलिस विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। इससे विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होगा और न्यायिक प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ सकेगी। जिले के 10 ब्लैक स्पॉट र पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में 10 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन सभी स्थानों पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि पाली में भी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही, आम नागरिकों को हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने को भी कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *