जैम-2025- एडमिट कार्ड जारी, 2 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी

भास्कर न्यूज | लुधियाना जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम-2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में सात विषयों बायोटेक्नोलॉजी, कैमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स, मैथेमेटिक्स और फिजिक्स के विषयों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा। दो सेशन में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 16 मार्च को जारी होगा। इस एग्जाम के जरिए देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों में संचालित होने वाले एमएससी, एमटेक,पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाएगा। जैम 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा देश के 100 शहरों में होगी। 2025-26 अकेडेमिक सेशन के लिए 22 आईआईटी के 89 पीजी प्रोग्राम में प्रवेश होंगे। इनमें करीब तीन हजार सीटें हैं। वहीं इसके साथ ही जैम स्कोर के आधार पर आईआईएससी, एनआईटी जैसे अन्य टेक्निकल संस्थानों की दो हजार से अधिक सीटों पर भी प्रवेश किया जाएगा। पंजाब में जालंधर, मोहाली और पटियाला में सेंटर स्थापित किया जाएगा। वहीं, हर विषय के मुताबिक मॉक टेस्ट भी वेबसाइट पर दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jam2025.iitd .ac.in/ पर विजिट किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *