बठिंडा में बाइक चोरी करने वाले जीजा-साला गिरफ्तार:पुलिस ने 9 मोटरसाइकिल बरामद किए, नशे के लिए चुराते थे

बठिंडा पुलिस ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करने वाले जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतवंत सिंह उर्फ दीपू और कुलविंदर सिंह उर्फ निका के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बठिंडा और आसपास के इलाकों से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। डीएसपी सिटी वन अमृतपाल सिंह भाटी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 23 दिसंबर 2025 को थाना कैनाल पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जीजा साला गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने सतवंत सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती, श्री मुक्तसर साहिब और उसके साले कुलविंदर सिंह निवासी बुर्ज लधा सिंह वाला, जिला बरनाला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन-रात लावारिस छोड़ी गई मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। वे अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सतवंत सिंह के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2023 में थर्मल पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *