जालंधर | भारत विकास परिषद जालंधर की सभी शाखाओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती एंव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। स्वामी विवेकानंद चौक पर करवाए गए इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक केडी भंडारी और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने स्वामी जी संबंधी कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाविप पंजाब पश्चिम के प्रधान राज कुमार चौधरी, विवेक शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, मनोज हांडा, राज सभ्रवाल, हर्षवर्धन शर्मा, ब्रिज मोहन मित्तल, रजनीश कपूर आदि मौजूद रहे।


