रायगढ़ में ऑक्सीजोन के लिए पेड़ कटाई का विरोध:कांग्रेस ने जमकर की नारेबाजी, SDM को कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जूटमिल क्षेत्र में ऑक्सीजोन प्रस्तावित है। जिसे लेकर पेड़ों की कटाई की गई है। जिसका कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध जताया और पेड़ों की कटाई को लेकर नारेबाजी की गई। साथ ही बिना अनुमति पेड़ काटने की जांच को लेकर एसडीएम को आवेदन सौंपा गया है। बुधवार की दोपहर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी प्रस्तावित ऑक्सीजोन क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद SDM को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया है कि सागौन समेत 10 से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काटा गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि जब ऑक्सीजोन बनाना है तो पेड़ों की कटाई का सही नहीं है। यहां कितने पेड़ और कौन-कौन से प्राजाति के पेड़ थे, जिन्हें काटा गया है, इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि सरंक्षित पेड़ों को काटने के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर बिना अनुमति पेड़ को काटा गया है, तो ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराया जाए। पुराने बांउड्रीवाल को तोड़कर नई बांउड्रीवाल बनाने का औचित्य नहीं होने की बात कहते हुए यहां कितने पेड़ों को लगाने की योजना है उसे स्पष्ट किया जाए। कार्रवाई की मांग की गई
इन सभी बातों को लेकर आवेदन सौंपकर अगर बिना अनुमति पेड़ काटा गया है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर जानकी काट्जू, संजय देवांगन, संदीप अग्रवाल, वसीम खान समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
हरे-भरे पेड़ काटना उचित नहीं
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है, लेकिन इस तरह ऑक्सीजोन के लिए हरे-भरे पेड़ काट देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कितने पेड़ काटे गए हैं और सरंक्षित पेड़ों को काटने के लिए अनुमति ली गई है या नहीं इसकी जानकारी दी जाए। अगर अनुमति नहीं ली गई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाए। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम बार-बार याद दिलाते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *