महिला समूह से 2 लाख लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार:10 महीने बाद मध्यप्रदेश से पकड़ा गया, पूछताछ में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला समूह के 2 लाख का कलेक्शन लेकर फरार हो गया था। 10 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड कंपनी शाखा जेठाना के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने 2 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की सुरेश (23) पुत्र गमानलाल मेहर निवासी बोरखेड़ी थाना सुवासरा जिला मंदसौर मध्यप्रदेश लोन राशि की रिकवरी का काम करता था। आरोपी ने महिला समूह से करीब 2 लाख से ज्यादा की लोन राशि का कलेक्शन कर लिया। लेकिन राशि वापस जमा नहीं करवाई। आरोपी राशि लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश का पता लगाते हुए उसे पकड़ने मध्यप्रदेश पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *