बालोद। जनपद सदस्य द्रौपती वर्मा ने ग्राम पंचायत जमरूवा को पेयजल सुविधा के लिए टैंकर दिया। पूजा-अर्चना कर टैंकर को ग्राम पंचायत को सौंपा। इस मौके पर जनपद सदस्य द्रौपती वर्मा ने कहा कि ग्राम में हो रही पेयजल संकट को देखते हुए टैंकर दिया गया, जिससे पेयजल की समस्या दूर होगी। इस मौके पर सरपंच इंदु सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, धनसिंग साहू, किशोर साहू, राजकुमार सिन्हा सहित अन्य यहां के ग्रामीण मौजूद थे। बालोद.जमरूवा को टैंकर देते हुए।


