आगामी 5 दिवस में शत्-प्रतिशत कार्ड वितरित करें : कलेक्टर

झालावाड़| कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में 100 दिवसीय टीबी कैंपेन एवं एनसीडी रैंकिंग पर विस्तापूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. साजिद खान, डीपीसी आयुष्मान आरोग्य योजना इरफान अंसारी एवं सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने भाग लिया। बैठक में ई-केवाईसी, ई-केवाईसी 70 से अधिक आयु वर्ग, आयुष्मान आरोग्य योजना कार्ड 100 दिवसीय टीबी कैंपेन एवं एनसीडी रैंकिंग कर समीक्षा के दौरान जिले की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक से चर्चा कर आगामी 7 दिवस तक लक्ष्य को 10 प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए। सभी गतिविधियों में लाईन लिस्ट अपडेट करते हुए कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देश प्रदान किए कि जिन ब्लॉकों की प्रगति कम होगी उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए मिशन निदेशक (एनएचएम) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर को प्रस्ताव भिजवा दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *