झालावाड़| कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट कॉलोनी परिसर स्थित डीएवी कालीसिंध थर्मल स्कूल में भव्य लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि इस मौके पर स्कूल परिसर में अलाव जलाया गया और सभी छात्रों व शिक्षकों ने इसके आस-पास इकट्ठे होकर इसमें मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न डालते हुए नृत्य किया। इस उत्सव के मुख्य अतिथी संस्था प्रधान हरीश पाल रहे। संचालन धर्म शिक्षक राम सिंह शास्त्री ने किया। उन्होंने लोहड़ी महोत्सव के महत्व के बारे में बताया।


