दुदालीया और कचनारा पंचायत में निक्षय शिविर का आयोजन किया

झालावाड़| डग ब्लॉक की दुदालीया और कचनारा पंचायत में गत दिनों निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टी.बी. कार्यक्रम के अंतर्गत वनरेबल पॉपूलेशन के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं पोर्टेबल एक्स-रे के माध्यम से 94 व्यक्तियों का एक्सरे किया गया। जिसमें 4 एक्स-रे में एबनॉरमलटी पाए जाने वाले मरीजों का स्पूटम सैंपल कलैक्ट कर डग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नॉट करवाने के लिए भिजवाया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश बंसल द्वारा मरीजों को टीबी रोग के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही टीबी रोग की आईईसी का प्रदर्शन भी किया गया। शिविर में पहुंचे गणमान्य नागरिक बंधुओं से निक्षय मित्र बनने एवं टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने की अपील की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *