इस साल मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। महा पुण्यकाल की शुरुआत सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर होगी, वहीं इसकी समाप्ति सुबह 10 बजकर 48 मिनट पर होगी। इसके साथ ही पुण्यकाल सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा। अतः मकर संक्रांति तिथि से सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है। 14 जनवरी में मकर संक्रांति का वाहन बाघ (व्याघ्र) है, वह उप वाहन अश्व है। भास्कर न्यूज | झालावाड़ मकर संक्रांति पर मंगलवार को शहर में पहली बार दैनिक भास्कर, रोटरी क्लब और अग्रवाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित होेने वाले पतंग महोत्सव को लेकर राधा रमण ग्राउंड पूरी तरह तैयार है। सुबह 10 बजे एसपी ऋचा तोमर पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद पतंगबाज रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा देंगे। पतंग महोत्सव को लेकर शहरवासियों में भी काफी उत्साह है। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए संगठनों के पदाधिकारी पिछले कई दिनों से पूरी शिद्दत के साथ तैयारियों में जुटे हैं। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व रोटरी क्लब के अध्यक्ष महावीर बांगड़ ने बताया कि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले पतंग महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में मनोरंजन के साथ कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए संरक्षक लक्ष्मीचंद जैन, उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग, रोटरी सचिव कुलदीप अग्रवाल, संजय मंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल गुप्ता, सचिव विशाल मित्तल, स्पर्श मित्तल, मयंक गर्ग, युगल अग्रवाल, आदर्श जैन, अर्पित मित्तल, अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष वैभव मित्तल, रोहित मित्तल, शशांक, अक्षय अग्रवाल, अक्षय गुप्ता, सचिन अग्रवाल व नीरज अग्रवाल सहित पूरी टीम तैयारियों में जुटी रही। एंकर अदिति कराएंगी कई गेम्स और एक्टिविटी मकर संक्रांति पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक महोत्सव के दौरान शहरवासी अपनी रंग-बिरंगी पतंगों के साथ हाई वॉल्यूम म्यूजिक के साथ थिरकते हुए पतंगबाजी का लुत्फ उठा सकेंगे। इस पूरे आयोजन के संचालन की कमान कोटा की एंकर अदिति संभालेंगी। वे बच्चों के लिए गेम्स के साथ कई एक्टिविटी भी कराएंगी। शाम को कैंडल काइट शो चाइनीज मांझा नहीं चलेगा रोटरी क्लब चेयरमैन संजय अग्रवाल ने बताया कि गुजरात की तर्ज पर झालावाड़ में पहली बार होने वाले पतंग महोत्सव के तहत शाम को कैंडल काइट शो भी होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पतंग महोत्सव में चाइनीज मांझा के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।


