बांसवाड़ा| शहर के बाबा बस्ती स्थित कृष्णा सेवा संस्थान की भारती शर्मा सेवा द्वारा संचालित शिशु संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। संस्थान के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने बच्चों को पतंग एवं नॉर्मल सूती धागा, तिल के लड्डू वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख गोपाल सिंह राव, विद्या भारती संस्थान सचिव ललित दवे, रेशमा, महावीर उपस्थित रही। आभार भारती शर्मा ने जताया।


