घायल युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया:5 घंटे बाद बनी सहमति, ASP बोले- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पीपलू थाना क्षेत्र के गहलोद गांव में गत दिनों जानलेवा हमले में घायल हुए दो युवकों में से मुकेश की मंगलवार देर रात को जयपुर अस्पताल में इलाज ने दौरान मौत हो गईं है। इसको लेकर बुधवार को हत्यारों के प्रति परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग जयपुर से मुकेश का शव आने से पहले ही बुधवार सुबह स्टेट हाईवे 121 पर पहुंच गए। सूचना पर पीपलू डीएसपी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हाईवे किनारे 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एडीएम रामरतन सौकरिया, एएसपी रतनलाल भार्गव सहित पुलिस जाता मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की। इस मौके कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव घासीलाल चौधरी, आरएलपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। देखिए- प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें सहमति के बाद किया गया अंतिम संस्कार
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने बताया- प्रशासन और ग्रामीणों के मध्य बातचीत सकारात्मक रही। प्रशासन ने मृतक के एक परिजन को संविदा पर नौकरी, एक डेयरी बूथ, हत्या के नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने,गहलोद में पुलिस स्थायी पुलिस चौकी खोलने और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए व घायल के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके उपस्थित एडीएम रामरतन सौकरिया ने मृतक के एक परिजन को संविदा पर नौकरी तथा डेयरी बूथ, नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, स्थायी पुलिस चौकी खोलने का आश्वासन दिया। वहीं एक पुलिस कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए व घायल को 10 लाख रुपए कि आर्थिक सहायता को लेकर राज्य सरकार को विशेष अभिशंसा भेजने का आश्वासन दिया, जिसके बाद समझौता हो गया। एएसपी ने बताया- इस मामले में पीपलू पुलिस द्वारा चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शीघ्र अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोपहर करीब 3 बजे दोनों पक्ष सहमत हुए। उसके बाद लोगों ने घरों के लिए रवाना हुए। इस दौरान करीब साढ़े तीन बजे मुकेश जाट का जयपुर से शव भी आ गया। उसका शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 17 दिसंबर को हुआ था हमला
17 दिसंबर को दो युवकों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इनमें गहलोद निवासी मुकेश जाट व कालू उर्फ भाला जाट गंभीर घायल हो गए थे। सूचना पर पीपलू पुलिस ने मौके पर पहुंची। घायलों को टोंक अस्पताल पहुंचाया था, जहां पर गंभीर घायल मुकेश जाट को जयपुर रैफर किया गया था, जिसकी मंगलवार रात्रि में जयपुर में मौत हो गई। मुकेश जाट की मौत की सूचना के बाद गहलोद में ग्रामीणों ने आज सुबह प्रदर्शन करने के लिए हाईवे पर आ गए थे। लेकिन पुलिस ने 10- 15 मिनट में ही मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया और यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *