कंगना रनौत ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए:मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया, बोलीं- 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन करूंगी

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने आज बुधवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ और अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। वे हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंची थी। परिवार में भाई के साथ पहुंची कंगना ने कहा कि मां नर्मदा के दर्शन से मन शांत हो गया और आध्यात्मिक शांति का एहसास हुआ। ओंकारेश्वर की प्राकृतिक सुंदरता की भी तारीफ की। वे करीब एक घंटे तक तीर्थ नगरी में रहीं। कंगना रनौत ने बताया कि ओंकारेश्वर आने की उनकी इच्छा थी, लेकिन आज भोलेनाथ ने उन्हें बुलाया और उनके दर्शन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि यह माता-पिता के आशीर्वाद का फल है। कंगना रनौत इस समय ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए यात्रा पर हैं। उन्होंने अब तक 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए हैं और दिसंबर खत्म होने से पहले सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का संकल्प लिया हैं। यह खबर भी पढ़ें…
सीएम के डॉक्टर बेटा-बहू कर रहे नर्मदा परिक्रमा:ओंकारेश्वर से शुरू की यात्रा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। सोमवार 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से दोनों ने नर्मदा यात्रा की शुरुआत की है। पिछले महीने 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में अभिमन्यु खरगोन जिले की डॉ. इशिता के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के 21 दिन बाद ही वे नर्मदा यात्रा पर निकले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *