शाजापुर में खड़े डंपर से टकराई बाइक:ग्रामीण को सिर में लगी गंभीर चोट, वाहन चालक मौके से फरार

शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार रात एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बिजाना जोड़ के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक डंपर में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब टुगानी निवासी राधेश्याम मालवीय अपनी बाइक से जा रहे थे। हाईवे पर एक डंपर बिना किसी रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़ा था। अंधेरा होने के कारण राधेश्याम को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधेश्याम को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि मौका पाकर डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने की डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पायलट विजय नागौर और प्रधान आरक्षक पवन शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक इलाज दिया और तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। लापरवाही बनी हादसे की वजह पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर खड़े डंपर पर कोई रिफ्लेक्टर न होना इस हादसे की मुख्य वजह बना। फिलहाल घायल राधेश्याम मालवीय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *