पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर तरनतारन पुलिस ने ड्रग तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा की देखरेख में चलाए गए इस अभियान के तहत जिले के सभी सब-डिवीजन में कार्रवाई की गई। कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत 12 मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 633 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, चार जिंदा राउंड, 6750 एमएल अवैध शराब, 80 लीटर लाहन, 21140 रुपए ड्रग मनी, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, पीओ स्टाफ तरनतारन ने एक फरार (पीओ) आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। थाना सिटी से एक आरोपी अरेस्ट सब-डिवीजन सिटी तरनतारन के थाना सिटी तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 293 दर्ज किया गया। इसमें अंशदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और 4120 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। इसी तरह, थाना सिटी तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 294 दर्ज किया गया। आरोपी काला को गिरफ्तार कर उसके पास से 08 ग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन और 2350 रुपए ड्रग मनी जब्त की गई। थाना वैरोवाल में एक्साइज एक्ट के तहत केस नंबर 192 दर्ज किया गया। इसमें बलविंदर सिंह, को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 80 लीटर लाहन बरामद किया गया।


