अमृतसर में बाइक खड़ी करने को लेकर रिश्तेदारों में झगड़ा:दो लोग घायल, महिला से धक्का- मुक्की, जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद

अमृतसर के खासा इलाके में गली में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गया। चाचा-ताऊ के बेटों के बीच हुए इस संघर्ष में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक जगदीप सिंह और जतिंदर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनका अपने पड़ोसी और रिश्तेदार के साथ पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अचानक से बोला हमला बीती रात जब जगदीप सिंह अपने घर आया तो उसके घर के बाहर उनकी बाइक खड़ी थी, जिसे पीछे करने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष ने अचानक उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान जब उसकी मां बीच-बचाव के लिए आई, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। वहीं, भाई जब झगड़ा छुड़ाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *