फूड सेफ्टी टीम का छापा, शटर बंदकर भागा दुकानदार:भिंड में चार सदस्यीयों की टीम में से दो अफसर ही पहुंचे, सैंपल जांच के लिए भेजे

भिंड जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को शहर में व्यापक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिठाई दुकानों और डेयरियों से घी, पनीर, छेना, दूध, पेड़ा और नमकीन के सैंपल लिए गए। पूरी टीम चार सदस्यीय थी, लेकिन मौके पर केवल दो अधिकारी ही उपस्थित रहे। टीम में शामिल रवि शिवहरे ने दूरी बनाए रखी, जबकि सतीश शर्मा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते ग्वालियर में ड्यूटी पर थे। इसके चलते चार सदस्यीय टीम के बजाय दो अधिकारियों ने ही कार्रवाई की। कई दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
संभागीय टीम ने शहर के पुस्तक बाजार में पंडित रामबाबू समेत तीन मिठाई दुकानों से घी और पनीर के सैंपल लिए। इसके बाद गोल मार्केट और द्वारिका पेड़ा हाउस सहित अन्य प्रतिष्ठानों से पेड़ा, नमकीन और चॉकलेट बर्फी के सैंपल लिए गए। आईटीआई क्षेत्र में अरविंद छेना भंडार, मुन्नेश छेना भंडार और रघुवेंद्र डेयरी से भी सैंपल भरे गए। कुछ चिलर प्लांट संचालक मौके पर नहीं पाए गए और प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। विभाग ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, टीम के आधे अधिकारी ही मौके पर उपस्थित होने के कारण पारदर्शिता और कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। इस कार्रवाई से मिलावटखोरी रोकने की कोशिशें जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *