सरगुजा में कड़ाके की ठंड…3 डिग्री तक लुढ़केगा पारा:रायपुर में बादल, पेंड्रा में छाया कोहरा; मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अगले 48 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा। सोमवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 18.5 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 6.2 डिग्री कम था। वहीं मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है यहां रात का तापमान 10 डिग्री रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण समुद्र से नमी आने से रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हैं। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम सोमवार को बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा। बादल की वजह से दोपहर में हल्की ठंड रही। हालांकि नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। जिससे ठंड थोड़ी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर का औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री इस माह पिछले 2 हफ्तों में रात का औसत तापमान 13.9 डिग्री रहा। मौसम कभी ठंडा रहा तो कभी गर्म रहा। रायपुर में सामान्य ठंड पड़ी है। पिछले दो दिनों से रात के तापमान में वृद्धि हुई है। आज भी यही स्थिति रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *