तमिलनाडु में बस ने 2 कारों को कुचला,9 की मौत:4 घायल, कारें पूरी तरह चकनाचूर; बस का टायर फटने से हादसा

तमिलनाडु के कडलूर जिले में बुधवार रात सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तिरुचिरापल्ली से चेन्नई जा रही रोडवेज बस का स्टेट हाईवे पर टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढ़कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहीं 2 कारों को कुचल दिया और दोनों कारें बस के नीचे फंसकर पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही तित्ताकुडी और रामनाथम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तित्ताकुडी और पेरंबलूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण चेन्नई-तिरुचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद क्रेन से वाहन हटाकर यातायात चालू किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की 4 तस्वीरें… मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल सड़क हादसे में दोनों निजी वाहनों में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। 4 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि मुख्यमंत्री राहत कोष से हर मृतक के परिवार को 3 लाख रुपये दिए जाएं। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएं। ———————- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु- दो बसों की आमने-सामने से टक्कर, 11 की मौत:मृतकों में 2 बच्चे भी, शव सीटों के बीच फंसे थे; 20 से ज्यादा घायल तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के तिरुपत्तूर के पास दो बसों के रविवार दोपहर आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 8 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। 20 से ज्यादा घायल हैं। शिवगंगा एसपी शिवा प्रसाद के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *