यूपी में ठंड से शेर भी कांपे, हीटर-ब्लोअर लगाए:15 शहरों में स्कूल बंद, 25 में कोहरा; क्रिसमस की रात पड़ेगी भीषण सर्दी

यूपी में शीतलहर और कोहरे से हालात बिगड़ने लगे हैं। 72 घंटे में ठंड से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर समेत 25 शहर घने कोहरे की चपेट में हैं। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। शीतलहर की बूंदें बारिश की फुहारों जैसी पड़ रही हैं। अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हो रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है। भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। पक्षियों के बाड़े को तिरपाल से ढक दिया गया है। घोंसलों वाली मटकियों में पुआल रखा गया है, जिससे गर्माहट बनी रहे। औरेया में एक गांव में ठंड से बचने के लिए चूल्हे के पास कुत्ता और मोर साथ बैठे नजर आए। सोमवार की बात करें तो इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड ने सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, क्रिसमस और नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा, सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। क्रिसमस पर पारा 6 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहेगा। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। 50 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर से 7 फ्लाइटें लेट उड़ीं। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। कल से हवा का रुख बदलेगा। प्रदेश में गलन भरी उत्तरी-पछुआ हवा चलेगी। इससे पारा 2–3 डिग्री तक गिर सकता है। नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- राहत आयुक्त बोले- अफसर अलर्ट रहें
सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राहत आयुक्त ने 25 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की। उन्हें अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोहरे में अगर एक्सीडेंट हों तो तत्काल 108 और 112 नंबर पर जानकारी दें। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की स्पीड 60 से 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। 15 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी घोषित लखनऊ, गोंडा समेत 8 जिलों में मंगलवार को स्कूल बंद कर दिए गए। 7 जिलों (रायबरेली, वाराणसी, जौनपुर, उन्नाव, सोनभद्र, मिर्जापुर, संभल) में पहले से स्कूल बंद थे। यानी अब तक 15 जिलों में डीएम ने स्कूलों में छुट्‌टी की है। फसलों के बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया- मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *