साहित्य-शतरंज: पहली चाल पर छात्र की रचनात्मक सोच

चिरमिरी | डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी के कक्षा 10वीं के छात्र के. शुभम रेड्डी ने अंग्रेज़ी साहित्य और शतरंज के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए ​द ऑर्ट ऑफ द ओपनिंग- द पावर ऑफ द फर्स्ट मूव विषय पर एक प्रभावशाली और विचारोत्तेजक लेख प्रस्तुत किया है। उनके इस लेख ने यह स्पष्ट किया कि चाहे साहित्य हो या शतरंज, शुरुआत ही पूरी दिशा और भाव तय कर देती है। शुभम रेड्डी ने अपने लेख में बताया कि जिस प्रकार एक उपन्यासकार पाठक को आकर्षित करने शुरुआती पंक्ति को विशेष महत्व देता है, उसी तरह एक शतरंज खिलाड़ी रुई लोपेज या सिसिलियन डिफेंस जैसी ओपनिंग चालों के जरिए खेल की दिशा तय करता है। प्रसिद्ध अंग्रेज़ी पंक्ति इट वाज द बेस्ट ऑफ टाइम्स, इट वाज द वर्स्ट ऑफ टाइम्स का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि एक सशक्त शुरुआत पूरे कथानक का ढांचा तैयार कर देती है। लेख में आगे यह भी बताया कि साहित्य और शतरंज दोनों में परंपरा और नवीनता का अद्भुत संतुलन देखने को मिलता है। जैसे साहित्य में लेखक स्थापित विधाओं को सीखकर उनमें नया प्रयोग करता है, वैसे ही शतरंज में खिलाड़ी शुरुआती चालों की थ्योरी समझकर अचानक नई चाल (नॉवेल्टी) से खेल को रोमांचक बना देता है। दोनों ही क्षेत्रों में पुरानी भाषा और नियमों को समझना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *