राजिम| हाल ही में गरियाबंद पुलिस कप्तान की कमान संभालने वाले आईपीएस वेदव्रत सिरमौर का प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज ने सम्मान किया। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उसने एसपी दफ्तर में मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सद्भाव और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। एसपी ने समाज के प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से समाज और प्रशासन के बीच विश्वास और बेहतर समझ विकसित होती है। समाज के पदाधिकारी भी अपने समाज का गौरव अपने बीच पाकर प्रसन्न दिखाई दिए। इस दौरान कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, पोषण वर्मा, महामंत्री भानुप्रताप भारद्वाज, चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज दुल्ला छुरा उपक्षेत्र के अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर, समाज के गरियाबंद अध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, रुद्रदेव वर्मा आदि मौजूद रहे।


