वाहन चेकिंग पाइंट पर जायजा लेने पहुंचीं एसपी

राजनांदगांव| पुलिस टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में पाइंट लगाकर देर रात तक वाहनों की जांच कर रही है। मंगलवार रात एसपी ​अंकिता शर्मा ने भी इन चेकिंग पाइंट पर पहुंची। जहां उन्होंने मौजूद अधिकारी व जवानों को जरुरी निर्देश दिए। एसपी शर्मा मोबाइल चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों से उनकी तैनाती, चेकिंग प्रक्रिया व सतर्कता के संबंध में जानकारी ली।एसपी ने सभी को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गंभीरता से जांच करने, दस्तावेजों की समुचित पड़ताल करने तथा आम नागरिकों से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजनांदगांव| पूनम कालोनी के शिव गजानन साई मंदिर समिति परिसर में 25 दिसंबर को साई बाबा महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रातः से रात्रि तक पूजा पाठ‌ अभिषेक हवन अर्चना और संगीतमय भजनों प्रस्तुति का कार्यक्रम रहेगा। शाम 7 बजे से आयोजन की शुरुआत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *