दयाल स्कूल में क्रिसमस मनाया गया

लुधियाना| दयाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिवार की ओर से क्रिसमस का त्योहार मनाते हुए 22 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने हिस्सा लिया। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों द्वारा गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से प्राइमरी के विद्यार्थियों ने इस आयोजन का बहुत आनंद उठाया। स्कूल का वातावरण उत्सवमय लग रहा था, जिसे गुब्बारों और एक सुंदर क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। सेंटा ने सभी को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स भी बांटे। स्कूल के एमडी कमल दयाल ने इस दिन के इतिहास से अवगत कराते हुए बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *