स्कूल से लौट रही महिला शिक्षक को टैंकर ने रौंदा, मौत

दतिया। कस्बा उनाव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उनाव संकुल केंद्र पर पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक निधि (32) पत्नी आनंद गुप्ता को टैंकर ने रौंद दिया जिससे निधि की घटना स्थल पर मौत हो गई। निधि झांसी शहर में बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी में रहती थीं और हर दिन झांसी से स्कूटी से अकेली उनाव स्कूल में पढ़ाने आती थी। वे मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूटी से वापस अपने घर जा रही थीं तभी झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के बूढ़ा बायपास पर राधिका आर्किड के पास तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मारी और फिर निधि के ऊपर से निकल गया। जिससे निधि की मौके पर मौत हो गई। निधि मूल रूप से बबीना के खेलार गांव की निवासी हैं। उनके पति आनंद गुप्ता झांसी टैक्स बार के एडवोकेट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *