लद्देवाली फ्लाईओवर की तीन महीने से लाइटें बंद, मोमबत्ती जला किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जालंधर लद्देवाली फ्लाईओवर की लाइटें तीन महीने से बंद के कारण लोग परेशान हैं। लोगों ने बुधवार को निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी, पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुए कामों की सुध लेने में नाकाम रही है। लद्देवाली फ्लाईओवर की लाइटें, तीन महीने से बंद हैं, उनकी कोई सुध लेने वाला कोई नहीं। पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ने जल्द ही तारों और लाइटों की इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो इस काम को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह, कुलविंदर कुमार, अरजिंदर सिंह, गुरमीत चंद दुग्गल कोट राम दास, जतिंदर जोनी, हरप्रीत हैप्पी आदि इलाकावासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *