मेयर वर्ल्ड स्कूल में विंटर कार्निवल का आयोजन

भास्कर न्यूज | जालंधर मेयर वर्ल्ड स्कूल में विंटर वंडरलैंड कार्निवल का आयोजन किया गया। उत्सव में जहां विभिन्न खेल क्रियाएं करवाई गईं, वहीं व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। खेल क्रियाओं में स्नो बॉलिंग, चॉकलेट व्हील, तंबोला, फिशिंग द बॉटल, बास्केट टॉस, लक्की सॉक्स, फीडिंग द स्नोमैन आदि अनेक स्टॉल लगाए गए। ईशा अबरोल, डॉ. अपर्णा, अनन्या बजाज एवं मानसी ढींगरा और मेयर एंड कंपनी ने स्टॉल लगाए। मेले में झूलों का सभी ने अत्यधिक लुत्फ उठाया। डीजे में बच्चे और बड़ों सभी के कदम थिरके। यहां विद्यालय के अध्यक्ष राजेश मेयर, उपाध्यक्षा नीरजा मेयर, उप प्रधानाचार्या चारु त्रेहण और मेयर गैलेक्सी विभाग की संचालिका परीना सबलोक उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *