राजस्व उप निरीक्षक के निधन पर जताया शोक

बोकारो | पेटरवार अंचल के राजस्व उप निरीक्षक दिनेश्वर मांझी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को चास अंचल कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सेवा राम साहू के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक मनोज पाल, राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, मनोज मिश्रा, प्रकाश दास, कैलाश प्रसाद यादव, रवींद्र नाथ पात्रो, आनंद भारती, अंजू रानी, राजेश पांडेय, अंचल अमीन सुरेश महतो, कमल नयन, रवि कुमार, अभिनंदन कुमार, मटुकधारी महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *