जयपुर| स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी ने सोमवार को अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया। संस्थान परिसर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्र मौजूद रहे। रिद्धि-सिद्धि स्थित स्प्रिंगबोर्ड एकेडमी की मुख्य बिल्डिंग में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने संस्थान के निदेशक दिलीप महेचा एवं शिक्षकों को साफा पहना तथा माल्यार्पण कर की। इसके बाद दिलीप महेचा ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। महेचा ने शिक्षकों की टीम के साथ संस्थान के कक्षा-कक्षों का भ्रमण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए संस्थान की 19 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दो दशकों की इस यात्रा में विद्यार्थियों के विश्वास पर खरा उतरना ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।


