आयकर विभाग, MI रोड व्यापार मंडल की संयुक्त कार्यशाला हुई

जयपुर | आयकर विभाग व एमआई रोड व्यापार मंडल की ओर से एमआई रोड पर संयुक्त कार्यशाला हुई। कार्यशाला में बोगस राजनीतिक दल और चैरिटेबल ट्रस्ट को बोगस डोनेशन के सुधार के लिए दी जा रही समयावधि और रिफंड क्लेम विषय पर डिप्टी कमिश्नर हंसराज खींची और उनकी टीम द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल ने व्यापारियों से समय रहते हुए अपनी रिवाइज रिटर्न देने का आग्रह किया। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने कहा वोकल फॉर लोकल की पहल से राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की बड़ी भूमिका होगी। इस दौरान एमआई रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष हरपाल पाली, आयकर विभाग से पुष्प लाता झा, गोविन्द रावत, सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *