इंदौर में चाइनीस मांझे पर कार्रवाई:तीन थानों में छापेमारी; ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, पतंग दुकानों से जब्त हुए कई रोल

इंदौर में चाइनीस मांझे को लेकर पुलिस ने विभिन्न थानों में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रात के समय ग्राहक बनकर कुछ दुकानों पर दबिश दी, जिसके बाद तीन थानों में चाइनीस मांझे से संबंधित जानकारी सामने आई। मल्हारगंज इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि प्रजाप्रतपुरा में चाइनीस धागा बिक रहा है। इसके बाद पुलिस ने हिमेश देव, निवासी प्रजाप्रतपुरा को पकड़ा। पुलिस ने सिविल ड्रेस में जवान को ग्राहक बना कर मांझा मांगने पर आरोपी ने चाइनीस मांझा दे दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 11 मांझे जब्त किए, जो उसने छिपा कर रखे थे। खजराना पुलिस ने भी मोहित कुशवाह, निवासी सोमनाथ की चाल पर छापेमारी की। आरोपी महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में चाइनीस मांझा बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी से एक थैले में रखे करीब 24 मांझे जब्त किए और उसे थाने लाकर कार्रवाई की। भंवरकुआ पुलिस ने भी रामलाल गिरी, निवासी शिवपार्वतीनगर चौराहे को पकड़ा। आरोपी नेहा जनरल स्टोर्स से चाइनीस मांझा बेच रहा था। पुलिस ने रामलाल के पास से करीब 9 चाइनीस मांझे के रोल जब्त किए और उसे थाने लाकर कार्रवाई की। इस बीच, शहर की प्रमुख पतंग दुकानों पर चाइनीस मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इंदौर में सोमवार को दिनभर चली पतंग-मांझे की खरीदी मकर संक्रांति को लेकर सोमवार को इंदौर शहर में दिनभर पतंग-मांझे की खरीददारी का दौर चलता रहा। कागज-पन्नी की पतंगों के साथ ही मांझे की भी खूब खरीददारी लोगों ने की। पतंग की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को शहर का आसमान पतंगों से सराबोर नजर आएगा। मकर संक्रांति पर कुछ जगह आयोजन भी होंगे। जिसमें लोग पतंगबाजी सहित पारंपरिक खेलों का आनंद भी लेंगे। दुकानों पर लगे पुलिस के बैनर दुकानों पर कागज की अलग-अलग डिजाइन की पतंगों के साथ ही पन्नी पर छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडर मैन सहित कई कैरेक्टर्स की पतंगों की वैराइटी यहां देखने को मिली। लोगों ने यहां से जमकर खरीददारी करी। इधर, कई दुकानों पर पुलिस की सूचना के बैनर लगे हुए थे। चायना डोर पर प्रतिबंध के चलते पुलिस महकमा भी सक्रिय है। जगह-जगह दुकानों पर पुलिस के बैनर लगे हुए थे, जिस पर लिखा था यहां चायना डोर प्रतिबंधित है। बेचने या खरीदने की सूचना संबंधित थाने को दे। इसमें थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के भी नंबर लिखे गए है। यह खबर भी पढ़ें नेहरु स्टेडियम में आज पतंगोत्सव, गिल्ली-डंडा भी खेलेंगे इंदौरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *